भारत के महान लोग

 

भारत के महान लोग


 

पढ़े-लिखे भारत के लोग, 

जो दुनिया को बताते हैं। 

होता है कैसा स्वतंत्र देश, 

भारत के गीत वो गाते हैं। 

 

भारत के स्वतंत्र देश में, 

अब चोरों को भी डर नहीं। 

नेता बन जाते हैं सारे, 

जनता पे करते कोई रहम नहीं। 

 

भर-भर के ये लूटें जनता को, 

मिलकर कमजोर देश बनाएं ये। 

जब कोई पूछे इनसे आकर, 

तब राम का मंदिर दिखाएं ये। 

 

कहते हैं दुनिया को ये सब, 

हम शांति से सब रहते हैं। 

इतिहास उठाकर देखो इनका, 

शांति को दफन किया इन्होंने। 

 

खुद ये बांटते सब जनता को, 

डर में रखना चाहते हैं ये। 

अगर मिल जाए सब जनता तो, 

डर में सब रहते हैं ये। 

 

इन भूखे-नंगे नेताओं ने 

भारत को है बदनाम किया, 

जहाँ मिलकर रह सकते थे सब, 

उन सबको है परेशान किया। 

 

जो परेशान करें सब जनता को, 

ये नारे वैसे देते हैं। 

उस डर में रखकर जनता को, 

ये अपने महल बनाते हैं। 

 

जिस गांधी ने नंगा रहकर 

भारत को महान बनाया है, 

उस गांधी को इन सबने मिलकर 

इतिहास से अब हटाया है। 

 

गुण गाते हैं उन लोगों के, 

गुलामी में जो रहना चाहते थे। 

जहाँ पीसे जाते थे सब लोग, 

उन्हें शांति का पाठ पढ़ाते थे। 

 

आजाद भारत में मिलकर इन सबने, 

गांधी को ही जब मार दिया। 

जुड़ते हुए भारत को इन्होंने, 

कुछ पल के लिए बिखरा सा दिया। 

 

अब महान भारत में आकर ये, 

अपने नाम का झंडा लहराने लगे। 

भारत हिंदू देश है अब, 

सारी दुनिया को ये बताने लगे।

Comments

Popular posts from this blog

How We Turned an Abstract God into Concrete Hate

Distraction as Governance: How a Scripted National Song Debate Shielded the SIR Controversy

Superstitions: Where Do They Come From, and Why Do People Believe in Them?